NASA Begins Building Nuclear-Powered Dragonfly Drone for Titan Mission
कब? – यह टेस्टिंग 9 फरवरी 2026 से अमेरिका में शुरू हो चुकी है।
किसको दिखेंगे? Free tier वाले Logged-in Adult यूज़र्स ChatGPT Go सब्सक्रिप्शन वाले यूज़र्स
किसे नहीं दिखेंगे? Plus, Pro, Business, Enterprise, और Education सब्सक्रिप्शन वाले यूज़र्स बिल्कुल भी Ads नहीं देखेंगे।
OpenAI का कहना है कि Ads चैट के जवाबों को कभी भी बदलेंगे नहीं — यानी आप वही AI-जेनरेटेड उत्तर पाएंगे जैसा पहले मिलता था।
जो भी Ads दिखेंगे, वे हमेशा “Sponsored” लेबल के साथ और जवाब से अलग दिखेंगे ताकि यूज़र उन्हें अलग समझ सके।
यूज़र Ads को dismiss, feedback देना, personalization बंद करना, या Ad history हटाना जैसे कंट्रोल भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
OpenAI स्पष्ट करता है कि Advertisers को आपके चैट इतिहास या निजी डेटा तक कोई एक्सेस नहीं मिलेगा। वे केवल aggregate यानी कुल Views / Clicks जैसा डेटा देख पाएंगे, यूज़र चैट नहीं।
Ads कभी Sensitive विषयों (जैसे स्वास्थ्य, राजनीति, मानसिक स्वास्थ्य) के पास नहीं दिखेंगे और न ही 18 से कम उम्र के यूज़र्स को दिखेंगे।
OpenAI बताता है कि Free और Go टियर को बिना शुल्क के उपयोग में तेज और उपलब्ध रखने के लिए भारी सर्वर खर्च और तकनीकी लागत की ज़रूरत होती है। Ads से यह खर्चा आसान होता है और कंपनी AI सेवाओं को और भी सस्ते या मुफ्त स्तर पर जारी रख सकती है।
यह बदलाव तकनीकी दुनिया में चर्चा का विषय बन चुका है। rival कंपनी Anthropic, जिसने Claude चैटबॉट बनाया है, ने OpenAI के इस कदम पर टीका-टिप्पणी और आलोचना भी की है। Claude फिलहाल Ads-free रहने का वादा कर रहा है।
Comments
Post a Comment